निर्भय समाचार का असर, बहदुरी विश्रामपुर मार्ग पर शुरू हुआ कार्य


बृजमनगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहदुरी से विश्रामपुर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर निर्भय समाचार द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद जिम्मेदारों की नींद जागती नजर आई। खबर का असर हुआ और मार्ग पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य बीच में ही बंद हो जाने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
निर्भय समाचार ने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सड़क निर्माण कार्य बंद होने और राहगीरों की बढ़ती परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित की। इसके बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हुई और अब सड़क पर निर्माण कार्य शुरू दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
खबर का असर—जनता की आवाज बनी निर्भय समाचार।

add here
add
Back To Top