कटहल के पेड से लटकता मिला युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

कटहल के पेड़ से लटका मिला युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में कटहल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक रमेश वरुण, आकाश कुमार खरवार समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया कि मृतक जयराम की पत्नी का नाम प्रमिला है और उनके चार बच्चे नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

add here
add
Back To Top