भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पाण्डेय का फरेन्दा में जोरदार स्वागत

  1. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय का आनंदनगर में जोरदार स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

आनंदनगर / फरेंदा, महराजगंज।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के प्रथम आगमन पर रविवार को 315 विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में भव्य स्वागत किया गया।
गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर आनंदनगर बाजार में ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बाजार में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की नेतृत्व में किया गया था। आनंदनगर से शुरू हुआ रोड शो पूरे बाजार में घूमा, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे धानी ढाला पर पहुंच कर बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ विवेका पांडेय का जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।इस अवसर पर विवेका पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताकर उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

add here
add
Back To Top