बृजमनगंज पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

 

बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकार महोदया दीप शिखा वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 04.10.2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाईवे कट के पास से सवारी के रास्ते से एक पुरुष व एक महिला दो अलग-अलग झोले व प्लास्टिक की बड़ी पन्नी में गांजा लेकर धानी से हाईवे कट होते हुए फरेंदा की तरफ जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक पुरुष व एक महिला अपने हाथों में झोला व बड़ी पन्नी लिए आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुरुष व्यक्ति को पुरुष कांस्टेबल द्वारा व महिला को महिला आरक्षी द्वारा रोका गया। पूछने पर दोनों ने अपना नाम पता होरीलाल पुत्र गिरीशचन्द (52 वर्ष) व उसकी पत्नी चंद्रावती पत्नी होरीलाल (42 वर्ष) निवासी ग्राम बंजारा सोनबरसा टोला सिसवनिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज बताया।तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद मोबाइल फोन और 280 रुपये नगद बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

add here
add
Back To Top