घर में घुसे चोर, कमरे का ताला तोड़कर बक्सा ले गए खेत में, ताला तोड़कर सामान किया पार
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा बक्सा उठा ले गए और कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर उसका ताला तोड़कर सामान निकाल लिया।
पीड़ित गोविंद यादव के मुताबिक, रात करीब तीन बजे चोर घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़ने के बाद बक्सा लेकर खेत की ओर चले गए। सुबह करीब छह बजे नींद खुलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोल्हुई में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच की मांग की है। कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

