अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजय सलहिया चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विजयसलहिया के समीप दोपहर एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल (संख्या UP 53 AA 2941) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजकर प्रयास जारी हैं।
सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

