महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के समीप खेत मे सागौन के पेंड के मफलर के सहारे एक युवक का शव शनिवार सुबह मिलने से क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया ।
युवक का पैर जमीन से सटा होने के कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही है जब कि कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है ।
सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम एवं स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान अरुण राजभर उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र रामप्रसाद राजभर निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह के रूप मे करते हुए शव को कब्जे मे ले लिया है ।
इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है । परिजनों को सूचित कर दिया गया है । शव कब्जे मे लेकर अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

