सोनौली सीमा पर 225बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
सोनौली सीमा पर 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार
टोयोटा कार से करीब 2.50 लाख रुपये की शराब बरामद, पुलिस-एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 23 सितंबर को सोनौली सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक टोयोटा कार से 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने टोयोटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र प्रमोद मंडल (26 वर्ष), निवासी ग्राम रीगा शर्व टोला वार्ड नंबर 10 पोस्ट और थाना रीगा जनपद सीतामढ़ी, राज्य बिहार के रूप में हुई।
पुलिस ने आठ प्लास्टिक के कैरेट में 225बोटल शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सोनौली थाने में मु.अ.सं. 92/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर लगातार की जा रही चेकिंग के बीच शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने से सीमा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां शराब की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही हैं।