ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध

 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध

महराजगंज/ जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का समुचित जवाब उपलब्ध कराने और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर नियमानुसार जांच अथवा कार्रवाई की सूचना संबंधित पत्रकार को देने की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए संबंधित विभाग का पक्ष और कार्रवाई की स्थिति जानना आवश्यक है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जनहित, विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों से संबंधित समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन किया जाता है। हाल में मिठौरा विकासखंड से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई थी। जिस पर उन्होंने लिखित शिकायत देने की बात कही गई।ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी मामले में समाचार प्रकाशित करने से पहले संबंधित विभाग या अधिकारी का पक्ष जानना पत्रकार का दायित्व है। ऐसे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी अथवा संबंधित मामले का पक्ष मांगने पर आवश्यक तथ्य उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि समाचार को संतुलित और तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। संगठन ने प्रकाशित खबरों पर हुई जांच अथवा कार्रवाई की जानकारी संबंधित पत्रकार को उपलब्ध कराने की भी मांग की जिससे खबर का सही फॉलोअप किया जा सके। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि यदि किसी मामले में लिखित शिकायत या अन्य अभिलेख की आवश्यकता हो तो पत्रकार को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, विवेक पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, अख्तर अली,अर्जुन चौधरी आत्मा सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
संगठन ने कहा कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच तथ्यात्मक संवाद रहने से जनहित के मामलों को प्रभावी ढंग से सामने लाने और कार्रवाई की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
(जिला प्रभारी रामप्रकाश राव-निर्भय समाचार महराजगंज)

add here
add
Back To Top