पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग,
नौतनवा थाना क्षेत्र के श्रीमती फोटो देवी पत्नी श्री दयाराम शंकर निवासी ग्राम परसौनी कला की रहनेवाली है। इनका कहना है कि हमारे घर के बगल गीर सूर्य नारायण यादव का मकान है जिनके पास एक गाड़ी है और इनका निकास दक्षिण की तरफ है जबकि मेरा उत्तर की तरफ इनके गाड़ी का शिक्षा कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़ दिया जाता है जिसका सर आप गाड़ी मालिक के द्वारा मेरे ऊपर लगाया जाता है। और सब के आधार पर मेरे खिलाफ संपतिहा चौकी पर तहरीर दे दी जाती है।संपतिहा चौकी प्रभारी के उपर महिला ने मारने पीटने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
महिला का आरोप है कि वह एक मामले को लेकर चौकी पर पहुंची थी। इसी दौरान चौकी प्रभारी से बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने अपने ज्ञापन में घटना का उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
महिला द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराने तथा जांच के आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

