निर्विरोध चुने गए शिक्षामित्र ब्लाक अध्यक्ष बृजमनगंज, मनोज सिंह

शिक्षामित्र संघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए मनोज सिंह
प्राथमिक विद्यालय बहदुरी बाजार में गुरुवार को शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इस दौरान सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें मनोज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र यादव को ब्लॉक मंत्री तथा अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा धूप चरण गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, दिनेश मणि त्रिपाठी को संयोजक और राजेंद्र कुमार राय को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्विरोध चयन के बाद उपस्थित शिक्षामित्रों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया । बैठक में शिक्षामित्रों ने संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने की बात कही। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा और शिक्षामित्र साथियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान दिनेश कुमार सिंह, राम भवन, मुकेश पाण्डेय प्रयाग, पूनम राय, अर्चना श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा, कुसुम चौधरी, मेनका चतुर्वेदी, नीलू सिंह, अनु मिश्रा, नंदलाल यादव, बंशीधर, भानु वर्मा, सलेहा मलिक सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

add here
add
Back To Top