कोल्हुई। अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। लेखपालों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर शासन और प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। मांगों की अनदेखी होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।राजेश सिंह,अजय पटेल,सचिन गुप्ता,सफी खांन सहित
लेखपालों ने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी उचित नहीं है। आंदोलन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का उद्देश्य अपनी एकजुटता प्रदर्शित करना और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान मांगों की ओर आकर्षित करना है।

