भगवान बुद्ध के देवदह तीन दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण विपश्यना एवं देवदह महोत्सव का आयोजन

भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में तीन दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव का आयोजन
बनर्सिहां कला, देवदह में बौद्ध परंपरा, ध्यान-साधना और ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
महराजगंज। जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकासखंड अंतर्गत तथागत भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध बनर्सिहां कला स्थित देवदह में तीन दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बौद्ध परंपराओं, ध्यान-साधना और देवदह की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।
देवदह को बौद्ध परंपरा में विशेष ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि यह स्थान भगवान बुद्ध के ननिहाल से जुड़ा हुआ है। इसी ऐतिहासिक पहचान के कारण देवदह बौद्ध अनुयायियों, इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जानने के इच्छुक लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। यहां आयोजित होने वाला महोत्सव क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को नई दिशा देने के साथ ही धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी उजागर कर सकता है।

add here
add
Back To Top