ग्राम पंचायत धरैची के टोला सेमरहनी में सफाई व्यवस्था नदारद, सड़क पर बहुत गन्दा पानी

क्षेत्र पंचायत बृजमनगंज के ग्राम पंचायत धरैची के टोला सेमरहनी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नालियों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित है और गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से पैदल आवागमन में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो गया है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से नालियों की तत्काल सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।इस संबंध में एडीओ पंचायत बृजमनगंज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

add here
add
Back To Top