पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन मे अपराध पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने चोरी किये गये जनरेटर एवं सोलर पैनल के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मा.न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है ।
बताया जा रहा है कि आरोपित 1- अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद उम्र 21 वर्ष 2- अजय कुमार पाल पुत्र योगेन्द्र पाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वैसार टोला कचुरहा थाना बृजमनगंज
3- रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बरगाहपुर टोला पालनजोत थाना बृजमनगंज 4- मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल उम्र 21 वर्ष निवासी बरडाड़ टोला शिवकोट थाना बृजमनगंज/ महराजगंज ने योजना बद्घ तरीके से एक नवनिर्मित धर्मकांटे से एक अदद जनरेटर व सोलर पैनल 31 अगस्त की रात्रि मे चुराकर नारायणपुर- राजनगर के बीच एक मकान मे छिपाकर रखे थे । जिसे ठिकाने लगाने के लिये 10 सितम्बर को योजना बना रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के सामान सहित लिप्त चारों को दबोच लिया ।अग्रीम विधिक कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को मा.न्यायालय के सुपुर्द कर दिया ।

