भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

  • भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का न पा अध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

    बृजमनगंज( बलराम अग्रहरि की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का न,पा,अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बृजमनगंज पहुचने पर जोरदार स्वागत किया।
    बताते चले कि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने धानी मोड़ पर कार्यकर्ताओं सहित फूल-माला पहनाकर भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर नारा लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर स्वागत किया । जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी डबल इंजन की सरकार होने से हमारा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है सभी वर्ग के लोगों को सरकार की महत्वा कांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है किसानों को उनके अनाज का समूचित मूल्य मिल रहा है l उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है । उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।
    इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव,मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जेपी गौड, बबलू सिंह, चंदू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी,झीनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम, धर्मेंद्र चौरसिया,राजन चौरसिया, सनी रैना, कन्हैया चौहान, अनिल मणि, शिव प्रसाद चौरसिया, झिनक चौधरी,मनोज जायसवाल, परशुराम पाल, अम्बेडकर कुमार, शोभित गुप्ता, तौलन चौरसिया, सागर कन्नौजिया
    सहित अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

add here
add
Back To Top