चोरी के मामले मे तहरीर के आधार पर सामान सहित अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा मे एक चोरी के मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामान सहित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है । जानकारी के अनुसार जंगल गुलरिहा गांव निवासिनी मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य परिवार सहित रविवार सुबह जंगल के समीप पाही पर खेती बारी देखने के उद्देश्य से चला गया था ।शाम को सात बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा है सामान इधर/उधर विखरा हुआ है । बाकस से जेवरात गायब है ।जिसकी लिखीत सूचना पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद सामान सोने की नथिया, सोने की अंगुठी,बच्चे का लाकिट, चांदी की एक जोड़ी पावजेब, चांदी का कमर करधन, चांदी का चैन, बिछिया पायल सहित अभियुक्ता बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य निवासी जंगल गुलरिहा उम्र करीब 21 वर्ष को सोमवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया । विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया । इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई तो प्रथम दृष्टया बिन्दू पुत्री रमेश मौर्या का नाम सामने आया ।जिनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया । विधिक कार्रवाई करते हुए मा,न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया ।

चोरी के मामले मे तहरीर के आधार पर सामान सहित अभियुक्ता गिरफ्तार

कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा मे एक चोरी के मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामान सहित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार जंगल गुलरिहा गांव
निवासिनी मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य
परिवार सहित रविवार सुबह जंगल के समीप पाही पर खेती बारी देखने के उद्देश्य से चला गया था ।शाम को सात बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा है सामान इधर/उधर विखरा हुआ है । बाकस से जेवरात गायब है ।जिसकी लिखीत सूचना पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद सामान सोने की नथिया, सोने की अंगुठी,बच्चे का लाकिट, चांदी की एक जोड़ी पावजेब, चांदी का कमर करधन, चांदी का चैन, बिछिया पायल सहित अभियुक्ता बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य निवासी जंगल गुलरिहा उम्र करीब 21 वर्ष को सोमवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया । विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया ।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई तो प्रथम दृष्टया बिन्दू पुत्री रमेश मौर्या का नाम सामने आया ।जिनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया । विधिक कार्रवाई करते हुए मा,न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया ।

add here
add
Back To Top