बृजमनगंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए सोमवार को पुलिस ने बैट्री चालित ई-रिक्शा के खिलाफ नगर पंचायत बृजमनगंज,सोनाबन्दी चौराहा समेत अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर उनके पंजीकरण, आवश्यक कागजात और चालकों की जांच की।
जिसमे कुछ ई-रिक्शा नाबालिगों द्वारा संचालित पाए गए। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले ई-रिक्शा को पुलिस थाने लाया गया ।कार्रवाई के दौरान कुल 13 ई-रिक्शा सीज किए गए।पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने नाबालिगों से ई-रिक्शा न चलवाने और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों में खलबली मची रही। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जांच अभियान में नियमों का उलंघन करने में 13 वाहनों को सीज किया गया हैं। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
