नई दिल्ली से पकड़े गये वांछित अभियुक्त को सोनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मित्रलाल खनाल को गिरफ्तार किया गया। थाना सोनौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2026 धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) BNS एवं 34 आधार अधिनियम में वांछित अभियुक्त मित्रलाल खनाल पुत्र कपिला मुनि खनाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 13 दमक, जिला झापा, राष्ट्र नेपाल, वर्तमान पता वैष्णव नगर, रमणरेती, वृन्दावन बांगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था।
उक्त LOC के क्रम में अभियुक्त मित्रलाल खनाल को थाना इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली से पकड़ा गया। अभियुक्त के पकड़े जाने की सूचना उचित माध्यम से थाना सोनौली पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु अग्रेषित किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे मुख्य रूप से उ0नि0 उमाकान्त सरोज
हे0का0 अनूप कुमार
का0 बबलू यादव
का0 अनूप मिश्रा
का0 रोहित रावत मौजूद रहे।

