-
सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने खैराघाट से सीमा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त किया। इस दौरान टीम ने सीमा से सटे गांवों, प्रमुख रास्तों और आवागमन वाले स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की जवानों ने निकटस्थ गांव के लोगों से संवाद कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने की बात कही ।
अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से गश्त कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है । ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम में सहायक कमांडेंट हरसुख लाल दलसानिया इस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार ठाकुर सहित भारी संख्या मे पुलिस एवं एसएसबी के जवान शामिल रहे ।सुरक्षा की दृष्टी से यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी ।

