दशहरा हमें यह सीख देता है कि जीत हमेशा सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की होती है

दशहरा का पर्व देता है बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, समाज में सत्य और सद्भाव की जरूरत
दशहरा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार हर वर्ष लोगों को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में रामलीला का मंचन और रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता है।
दशहरा हमें यह भी याद दिलाता है कि केवल रावण के पुतले का दहन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज में फैले भ्रष्टाचार, अन्याय, भेदभाव और अहंकार जैसी बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेना भी आवश्यक है।
आज के समय में दशहरा का महत्व और बढ़ जाता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति सत्य का साथ देने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प ले, तो एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है।
दशहरा हमें यही सीख देता है कि जीत हमेशा सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की होती है।
🙏 दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
आप सभी को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें। यह पर्व आपके जीवन से निराशा को दूर कर सत्य, साहस और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं।

add here
add
Back To Top