अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी चालक और सहयोगी घायल

कोल्हुई
शनिवार की सुबह करीब 5:15 पर कोल्हुई से बृजमनगंज की तरफ जा रही एक मुर्गी लदी पिकअप बहदुरी चौराहे पर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जाकर घुस गयी टक्कर इतना जोरदार रहा कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में पिकअप सवार चालक और खलासी गाड़ी में फसे रहे ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से काटकर दरवाजा खुलवाया और दोनो को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजवाया जहां पर इलाज चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार कोल्हुई की तरक से बृजमनगंज की ओर जा रही पीकअप बहदुरी चौराहे पर पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान मे घुस गई गति तेज होने के कारण टक्कर इतना जोरदार था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दरवाजा भी बंद हो गया जो लोगों के प्रयास के बाद भी नहीं खुला जिससे चालक बबलू पुत्र बरसाती सहयोगी खलासी करण पुत्र शिवचरण निवासी एकमा लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर गाड़ी के अंदर फंसे रहे । जरिए कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को गैस कटर से कटवाए और दोनों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजवाया जहां पर इलाज चल रहा है ।


इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि कोल्हुई की तरफ से जा रही मुर्गी लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बहदुरी बाजार में एक दूकान में घुस गई थी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वाहन चालक और खलासी को इलाज हेतु सी एच सी भेजवाया छतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है । अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

add here
add
Back To Top