प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिए तरस रहे ग्राम पंचायत राजपुर टोला कोमरवा के लोग

पीएम आवास और शौचालय के लिए तरस रहे राजपुर टोला कोमरवा के ग्रामीण

बृजमनगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के टोला कोमरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना और घर- घर शौचालय की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जरूरतमंद परिवार आज भी समस्त सरकारी सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास और घर- घर शौचालय,राशन, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहीं शौचालय की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों अवधेश मौर्य,गोरख सहानी,शंकर सहानी,मिठाई सहानी,उर्मिला,लल्ली,सुभावती,विंदवासनी, शिला,ज्ञानमती,फूलमती, रामचन्दर सहानी,आशा आदि का कहना है कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन पात्र लोगों तक लाभ पहुंचने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग गांव में स्थलीय सत्यापन कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को चिह्नित करे। साथ ही शौचालय से वंचित परिवारों को जांच कर नियमानुसार योजना का लाभ दिलाया जाए।

add here
add
Back To Top