अवैध दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं दुकानें सीज

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस द्वारा अवैध मीट/चिकन की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दिनांक 14.09.2026 को मियां मोहल्ला, थाना निचलौल स्थित चिकन/मीट की दुकान को लेकर इम्तेयाज पुत्र मुन्ना एवं गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मेहबूब, दोनों निवासी मियां मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के मध्य विवाद हुआ था। विवाद के दौरान इम्तेयाज द्वारा चिकन काटने वाले चाकू से गोलू उर्फ अलाउद्दीन पर वार किया गया, जो गोलू को न लगकर वहां से गुजर रहे हरिओम अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल, निवासी मारवाड़ी मोहल्ला को लग गया, जिससे उन्हें चोट आई।https://www.graminindianews.com/NewsDetails/NewsDetail/757#

उक्त प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदक अजय अग्रवाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 249/2026, धारा 118(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना/जांच के क्रम में दोनों अभियुक्तों की मीट की दुकानें अवैध पाते हुए उन्हें सीज किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

add here
add
Back To Top