अबैध कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़
बृजमनगंज में 12 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार बृजमनगंज (महाराजगंज)। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम विशुनपुर अकरौना के शिवपुर धोबीटोला में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लीटर कच्ची शराब […]
नई दिल्ली से पकड़े गये वांछित अभियुक्त को सोनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली से पकड़े गये वांछित अभियुक्त को सोनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मित्रलाल खनाल को गिरफ्तार किया गया। थाना सोनौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2026 धारा 319(2), 336(3), 338, […]
सघन जांच में 13 ई-रिक्शा सीज कागजात और चालकों की भी हुई जांच
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए सोमवार को पुलिस ने बैट्री चालित ई-रिक्शा के खिलाफ नगर पंचायत बृजमनगंज,सोनाबन्दी चौराहा समेत अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर उनके […]
चोरी के मामले मे तहरीर के आधार पर सामान सहित अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा मे एक चोरी के मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामान सहित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है । जानकारी के अनुसार जंगल गुलरिहा गांव निवासिनी मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य परिवार सहित रविवार सुबह जंगल के समीप पाही पर खेती बारी देखने के उद्देश्य से चला गया था ।शाम को सात बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा है सामान इधर/उधर विखरा हुआ है । बाकस से जेवरात गायब है ।जिसकी लिखीत सूचना पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद सामान सोने की नथिया, सोने की अंगुठी,बच्चे का लाकिट, चांदी की एक जोड़ी पावजेब, चांदी का कमर करधन, चांदी का चैन, बिछिया पायल सहित अभियुक्ता बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य निवासी जंगल गुलरिहा उम्र करीब 21 वर्ष को सोमवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया । विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया । इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई तो प्रथम दृष्टया बिन्दू पुत्री रमेश मौर्या का नाम सामने आया ।जिनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया । विधिक कार्रवाई करते हुए मा,न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया ।
एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र तक पहुंचने का रास्ता नहीं, कैसे होगा कचरे का निस्तारण?
। बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहदुरी में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र इन दिनों सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं होने के कारण कचरा लेकर वहां पहुंचना ही चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल […]
ग्राम पंचायत धरैची के टोला सेमरहनी में सफाई व्यवस्था नदारद, सड़क पर बहुत गन्दा पानी
सागौन के पेंड से लटका मिला युवक का शव हत्या की आशंका मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के समीप खेत मे सागौन के पेंड के मफलर के सहारे एक युवक का शव शनिवार सुबह मिलने से क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया । युवक का पैर जमीन से सटा होने के कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही है जब कि कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है । सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम एवं स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान अरुण राजभर उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र रामप्रसाद राजभर निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह के रूप मे करते हुए शव को कब्जे मे ले लिया है । इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है । परिजनों को सूचित कर दिया गया है । शव कब्जे मे लेकर अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मन्त्रोच्चारण के साथ किये विश्वकर्मा पूजा
बृजमनगंज नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष ने किया विश्वकर्मा पूजन, गाड़ियों की हुई पूजा आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की […]
प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिए तरस रहे ग्राम पंचायत राजपुर टोला कोमरवा के लोग
पीएम आवास और शौचालय के लिए तरस रहे राजपुर टोला कोमरवा के ग्रामीण बृजमनगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के टोला कोमरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना और घर- घर शौचालय की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जरूरतमंद परिवार आज भी समस्त सरकारी सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री […]
पीएम आवास और शौचालय के लिए तरस रहे राजपुर टोला कोमरवा के निवासी समस्त सरकारी सुविधाओं से बंचित रहने का लगाया आरोप कोल्हुई (अमर भारती) बृजमनगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के टोला कोमरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना और घर- घर शौचालय की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम वासियों का कहना है कि गांव के जरूरतमंद परिवार आज भी समस्त सरकारी सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास और घर- घर शौचालय,राशन, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहीं शौचालय की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में अवधेश मौर्य,गोरख सहानी,शंकर सहानी,मिठाई सहानी,उर्मिला,लल्ली,सुभावती,विंदवासनी, शिला,ज्ञानमती,फूलमती, रामचन्दर सहानी,आशा आदि का कहना है कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन पात्र लोगों तक लाभ पहुंचने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग गांव में स्थलीय सत्यापन कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को चिह्नित करे। साथ ही शौचालय से वंचित परिवारों को जांच कर नियमानुसार योजना का लाभ दिलाया जाए।
पीएम आवास और शौचालय के लिए तरस रहे राजपुर टोला कोमरवा के निवासी बृजमनगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के टोला कोमरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना और घर- घर शौचालय की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम वासियों का कहना है कि गांव के जरूरतमंद परिवार आज भी समस्त सरकारी सुविधाओं जैसे […]

